सहेली से शादी करने के लिए “लड़की’ बन गई लड़का”, प्रेमिका संग रहने को बदला जेंडर, एसडीएम कोर्ट में शादी के लिए दी अर्जी…

बरेली: यूपी के बरेली की ये कहानी किसी फिल्म की स्टोरी की तरह है। बरेली की दो लड़कियों में मोहब्बत हुई। साथ जीने मरने के कसमें खाईं। पति-पत्नी बनकर जिंदगी गुजारने का फैसला कर लिया। इसके लिए लड़की लड़का बन गई। उसने अपनी सहेली के लिए अपना जेंडर चेंज करवा लिया। समाज के तानों से बचने के लिए एक लड़की मेडिकल प्रक्रिया के जरिए लिंग परिवर्तन कराकर लड़का बन गई। दोनों ने शादी करने के लिए एसडीएम सदर की कोर्ट में अर्जी लगाई है। जेंडर बदलकर शादी करने के मामले में एसडीएम ने शासकीय अधिवक्ता से कानूनी राय मांगी है।

बदायूं की लड़की बरेली में टीचिंग करने आई थी। उसकी मुलाकात प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वाली दूसरी लड़की से हुई। दोनों में दोस्ती बढ़ती गई। दोनों साथ-साथ वक्त गुजारने लगे। दोनों का प्रेम इस हद तक पहुंच गया कि दोनों ने साथ-साथ जीने मरने की कसमें खाने लीं। दोनों के परिवार वालों को जब पता चला तो विरोध भी हुआ। परिवार वालों ने दोनों को समझाया। लड़कियों ने परिवार के विरोध को दरकिनार कर दिया। एक लड़की जेंडर परिवर्तन करने के लिए तैयार हो गई। डॉक्टरों के बारे में जानकारी की। जटिल मेडिकल प्रक्रिया से गुजर जेंडर बदलवा लिया। लड़की से लड़का बन गई।

एसडीएम कोर्ट में शादी के लिए दी अर्जी

लिंग परिवर्तन के बाद दोनों ने एसडीएम कोर्ट में शादी की अर्जी दे दी। पुलिस और तहसील की रिपोर्ट आ गई है। जेंडर परिवर्तन कर शादी करने के मामले में कानूनी पहलुओं को देखा जा रहा है। एसडीएम सदर प्रत्यूष पांडेय ने शासकीय अधिवक्ता से इस मामले में विधिक राय मांगी है। शादी की अर्जी मिलने के बाद एसडीएम ने मांगी विधिक राय मांगी है। इस मामले में जांच की जा रही है। साथ ही दोनों लड़कियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Posts