October 22, 2024 11:26 PM

Search
Close this search box.

नजीबाबाद मे निर्दलीय कैंडीडेट की जीत, BJP उम्मीदवार को 9642 मतों से हराया, जानिए बिजनौर की 12 नगर पालिकाओं पर सीट वार आंकडे़…कौन जीता कौन हारा…

बिजनौर : नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर मौअज्जम ने 17150 मत लेकर जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नकुल अग्रवाल को करीब 9642 मत से पराजित किया। नगर पालिका परिषद नजीबाबाद अध्यक्ष पद पर इंजीनियर मौअज्जम ने 10 पोस्टल मत सहित 17150 मत हासिल कर चुनाव चिह्न हवाई जहाज के साथ जीत हासिल की। भाजपा के नकुल अग्रवाल को 7508 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी मौअज्जम खां एड. को 5129 मत मिले। सपा के हाजी मो.फैसल को 3749 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी अब्बास अहमद को 297 मत मिले। कांग्रेस की दयावती को 248 मत मिले। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अबरार आलम को 184 मत मिले। बसपा प्रत्याशी महबूब अहमद को 182 मत मिले। शबीना याशमीन को 96 मत और 78 मत नोटा में दिए गए।


12 नगर पालिकाएं-सीट वार आंकडे़

1-

बिजनौर नगर पालिका

जीत – इंदिरा सिंह-भाजपा-25279
हार – स्वाति वीरा-सपा-20937

2-

नगीना नगर पालिका

जीत- ताहिरा बेगम- निर्दलीय-15620
हार-प्रहलाद कुशवाह -भाजपा- 9098

3-

अफजलगढ़ नगर पालिका

जीत -तब्बसुम- निर्दलीय- 9992
हार -खतीजा खातून- भाजपा -6364

4-

नजीबाबाद नगर पालिका

जीत- इंजी. मौअज्ज्म-निर्दलीय -17150
हार- नकुल अग्रवाल-भाजपा-7508

5-

नगर पालिका हल्दौर

जीत: विमला देवी-निर्दलीय: 5054
हार: भूषण सिंह: भाजपा: 3554

6-

नगर पालिका धामपुर

जीत- चौधरी रवि सिंह -रालोद 13366
हार- लीना सिंघल- भाजपा 7333

7-

नगर पालिका शेरकोट

जीत-शबनम नाज गाजी-निर्दलीय- 13612
हार-कमरूल इस्लाम – सपा- 8624

8-

नगर पालिका नूरपुर

जीत-डा.महेंद्र प्रताप सिंह- भाजपा- 7162
हार-सलीम अंसारी -सपा 5932

9-

नगर पालिका किरतपुर

जीत-अब्दुल मन्नान- सपा- 13162
हार-मुदस्सिर जमा- कांग्रेस-6741

10-

नगर पालिका स्योहारा

जीत- फैसल वारसी – आप – 5712
हार-डॉ. विनीत देवरा -भाजपा – 5282

11-

नगर पालिका नहटौर

जीत-अनस इकरार उर्फ हुमा जैद-रालोद-7787
हार-महावीर सिंह सैनी-भाजपा-5802

12-

चांदपुर नगर पालिका

जीत- जीनत परवीन – कांग्रेस – 21534
हार- विकास गुप्ता रॉकी – भाजपा – 11655

Related Posts