June 19, 2026 9:13 AM

अस्पताल में रात के 3 बजे पहुंचा ‘भूत’, गार्ड ने की बात, रिकार्ड न होती VIDEO तो कोई यकीन नहीं करता, देखें वीडियो

न्यूज़ डेस्क : सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. भूत के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे. लोग उनके नाम पर कई डरावने प्रैंक को भी अंजाम देते हैं. लेकिन सोचिए अगर इनमें थोड़ी भी सच्चाई हो तो नजारा कैसा होगा. निश्चित तौर पर कोई भी दहल जाएगा. अभी इसी तरह का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो एक अस्पताल से जुड़ा है, जहां गार्ड रात में किसी की एंट्री करता है मगर हैरानी की बात यह है कि वो किसी को नजर नहीं आता है. सारा मामला सीसीटीवी में दर्ज हो गया.

यहां देखिए चौंकाने वाला नजारा

अस्पाताल में भर्ती हुआ भूतिया मरीज

वीडियो को देखने के बाद लोग उसे भूतिया मरीज बता रहे हैं. इसमें देख सकते हैं कि रात के करीब 3 बजे अस्पताल का गेट खुलता है और कोई अंदर घुसता है. गार्ड भी उसकी एंट्री के लिए क्लिपबोर्ड लेकर उठता है और उसे बातें करने लगता. गार्ड अपने आप में किसी से बातें कर रहा है. थोड़ी देर बाद वो डिवाइडर हटा देता है और भूतिया मरीज की एंट्री हो जाती है. हालांकि किसी को भी वो शख्स नजर नहीं आ रहा है.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी अस्पताल में एक दिन पहले एक मरीज की भी मौत हुई थी. हालांकि, इंडिया डॉट कॉम हिंदी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो अर्जेंटीना का बताया जा रहा है और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. इसे Trending and Viral नाम के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया है.

Related Posts