August 31, 2026 3:15 AM

पति को लगा पत्नी का जींस पहनकर जाना नागवार, पत्नी ने पति पर कर दिया चाकू से वार, मौत…

जामताड़ा: पति-पत्नी के बीच आपसी कलह के कई मामले सामने आते हैं । लेकिन झारखंड के जामताड़ा जिले में एक मामलू बात पर पत्नी ने अपने पति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वजह सिर्फ यह थी कि पति ने पत्नी के मेले में जींस पहन कर जाने पर एतराज जताया था. इस पर गुस्साई पत्नि ने पति पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गया. बाद में इलाज के दौरान उसकी धनबाद पीएमसीएच में मौत हो गई. मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है. जामताड़ा जिले के जोड़भीटा गांव में जींस पहनने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ. इससे नाराज पत्नि ने पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिया और उसे लहूलुहान कर दिया. हमले से पति घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान आंदोलन टुडू नामक शख्स के रूप में हुई है. आंदोलन की दो साल पहले ही पुष्पा हेंब्रम नामक महिला से शादी हुई थी.

महिला ने घरवालों के सामने कबूला जुर्म

घटना के संबंध परिवार के लोगों ने बताया कि बीती रात पुष्पा हेंब्रम जींस पहनकर मेला देखने के लिए गोपालपुर गांव गई थी. मेले से लौटने के बाद पति ने जींस पहनकर मेला नहीं जाने की बात कही थी लेकिन उसकी बात नहीं मानी और पत्नी फिर भी जींस पहनकर मेले मे गई. पति के डांटने से पुष्पा का गुस्सा बुरी तरह से भड़क गया और उसने पति पर चाकू से ताबरतोड़ वार कर दिए. वही पत्नी ने घरवालों के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है. घटना के संबंध में जामताड़ा के थाना प्रभारी अब्दुल रहमान ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. लेकिन इलाज के दौरान मौत धनबाद में होने के कारण प्राथमिकी वही दर्ज हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.