October 30, 2026 12:42 AM

कुत्ते के भौंकने पर इतनी बढ़ी रार, पहले कुत्ते को मारा, मालिक आया बचाने तो आरोपी ने उस पर भी किया वार, देखें VIDEO

नई दिल्ली: एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में एक परिवार के तीन सदस्यों को कथित तौर पर लोहे की छड़ से घायल कर दिया, जब उनका पालतू कुत्ता उस पर भौंकने लगा। घटना दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके की है। आदमी ने कुत्ते को लोहे की रॉड से भी मारा और घायल कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में आदमी को कुत्ते को रॉड से मारते हुए देखा जा सकता है और फिर उसने कुत्ते के मालिक को मारा। परिवार के किसी अन्य सदस्य ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक ने भी उसके सिर पर वार कर दिया।

पश्चिम विहार पूर्व पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा, “रक्षित (कुत्ते के मालिक) के बयान पर पश्चिम विहार पूर्वी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।” पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों की जांच की जा रही है। घायलों का इलाज चल रहा है।

https://twitter.com/MohitMohlia/status/1543655449324507137?s=20&t=NS4HXyt5ptWrZg30QohJ9w

Related Posts