March 17, 2026 4:37 AM

घर बैठे फ्री में ऐसे बनवाएं पासपोर्ट, यहां पढ़ यहाँ पढ़ लीजिये फार्म भरने का पूरा तरीका…

नई दिल्ली: हमारे देश में पासपोर्ट बनवाना अभी भी लोगों के लिए एक मुश्किल काम है। जब हर सेवा ऑनलाइन मोड पर उपलब्ध होती है तो कई लोग अक्सर पूछते हैं कि क्या घर बैठे भी पासपोर्ट बनाया जा सकता है। आज हम आपके इन्हीं सवालों का जवाब लेकर आए हैं। हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे पासपोर्ट के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं। न दलालों का दौर, न घंटों कतारों में इंतजार। आजकल पासपोर्ट बनवाना बहुत आसान हो गया है। भारत सरकार और पासपोर्ट प्राधिकरण ने अब पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया को बहुत सरल और स्पष्ट कर दिया है। आइए जानते हैं पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। इससे आपका समय और एजेंट, कार खर्च बचा पाएंगे। इस तरह से पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेजों को इकट्ठा करके रख लें और नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।

सबसे पहले सभी आवश्यक दस्तावेज एकत्र करें और उन्हें अपने पास रखें…पढ़ें- ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आपको क्या चाहिए

आधार कार्ड

पैन कार्ड

वोटर आईडी

ड्राइविंग लाइसेंस

जन्म प्रमाणपत्र

ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया

-सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट https://www.passportindia.gov.in/AppOnlineProject/welcomeLink पर जाएं।

-अब आपको New User Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यूजर आईडी बनाने के लिए यहां क्लिक करें।

-अब यूजर आईडी में लॉग इन करने के बाद अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करें।

-यहां एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें परिवार, पता और आपातकालीन संपर्क जैसी महत्वपूर्ण जानकारी पूछी जाएगी, इसे ध्यान से भरें, दर्ज करें और इसे सेव करें।

-अब पूरा फॉर्म भरने के बाद पे एंड शेड्यूल अपॉइंटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।

-अब भुगतान ऑनलाइन भुगतान या एसबीआई बैंक चालान के माध्यम से करें।

-अब जिस दिन आपका अपॉइंटमेंट हो उस दिन अपने मूल दस्तावेज अपने साथ ले जाएं।

-दस्तावेज और पुलिस सत्यापन की तारीख से 15-20 दिनों के भीतर आपका पासपोर्ट डाक द्वारा आपके घर पहुंच जाएगा।

Related Posts