August 31, 2026 9:58 AM

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किए 8 बाइक चोर गिरफ्तार, आठ बाइक भी बरामद

निर्भीक खबर के लिए टांडा, रामपुर से कैलाश सिंह की रिपोर्ट

रामपुर/टांडा: पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने ग्राम बंजरिया के पास मौजूद आम के खेत से आठ बाइकों समेत आठ आरोपियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।आपको बता दें सैदनगर चौकी पुलिस ग्राम प्रानपुर में गश्त कर रही थी। जहां पर उन्हें एसओजी की टीम भी मिल गई। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बंजरिया से करनपुर जाने वाले मार्ग पर मोहम्मद रउफ के आम के बाग में कुछ व्यक्ति चोरी की बाइकों को बेचने के लिए एक साथ मौजूद हैं। सूचना पर जब टीम मौके पर पहुंची और उनकी गाड़ियों की लाइट उक्त बाइक सवारों पर पड़ी तो सभी बाइक स्टार्ट करने लगे। जिस पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम घेराबंदी करते हुए आठ व्यक्तियों को आठ बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों से नाम पूछने पर अफजल, संजय, अनिल कश्यप, चंद्रपाल, दिलीप निवासी ढोलसर मतवाली थाना पटवाई, सिकंदर निवासी मोहल्ला मीठा कुंआ रामपुर, सलीम अहमद मोहल्ला कोटवालन रामपुर, कमरे आलम निवासी अजीतपुर नई बस्ती रामपुर बताया। साथ ही बताया की उन्होंने बाइकों की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर बदल दिए है जिससे उक्त सभी बाइक ऑनलाइन चेक नहीं हो सकती है और उक्त बाइकें उत्तराखंड तथा यूपी के विभिन्न शहरों से चोरी की हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों को एसओजी और पुलिस की टीम कोतवाली ले आई जहां पर उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया गया।