September 22, 2026 2:29 PM

पति को खाने मे जहर देकर प्रेमी के साथ फांसी पर झूल गई पत्नी ?

बुलंदशहर: खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव में महिला ने शुक्रवार रात को अपने पति को खाने में जहर दे दिया। इसके बाद अपने प्रेमी के साथ पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक साथ दोनों शवों को लटका देख पुलिस को सूचना दी। खुर्जा कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि निजामपुर गांव में एक पेड़ पर महिला व युवक का शव लटका हुआ है। ऐसे में मौके पर पहुंचकर जांच की गई। 25 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवक के बीच गहरे संबंध थे।


दोनों के संबंधों को लेकर महिला के परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी से परेशान होकर महिला ने शुक्रवार रात को खाने में अपने पति को जहर दे दिया और प्रेमी युवक के साथ जाकर पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। महिला के पति की हालत में सुधार है। वहीं महिला और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से लगातार पूछताछ कर महिला और युवक की आत्महत्या के कारण की जानकारी ली जा रही है।

Related Posts