October 10, 2026 12:07 PM

नकली किन्नर बनकर घूम रहे लोगों को असली किन्नरों ने पकड़ा, किया ऐसा हाल कि पुलिस भी देखती रही तमाशा

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सिमलावदा गांव में किन्नरों की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें 2 लोग रस्सियों से बंधे हुए नजर आ रहे हैं, इनके बालों पर उस्तरा फेरा जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे लोग नकली किन्नर हैं. हैरानी की बात ये है कि वीडियो में पुलिस तमाशबीन बनी नजर आ रही है, जब उनसे इस मामले को लेकर जब पुलिस से सवाल किए गए तो पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उनके पास इससे संबंधित कोई शिकायत नहीं आई है.

बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार रात की है. सिमलावदा में एक युवक किन्नर की वेशभूषा में अपने साथी के साथ घूम रहा था. तभी वहां असली किन्नर, मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ पहुंच गए. असली किन्नरों ने इनसे पूछताछ शूरू की तो दोनों कि पोल खुल गई. इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई हुई. यहां तक दोनों युवकों का मुंडन तक कर दिया गया. दोनों पुलिस के सामने गुहार लगाते रहे उनकी एक न सुनी गई.

वायरल हो रहा वीडियो सिमलावदा में पकड़े गए नकली किन्नरों का बताया जा रहा है.वहीं यह भी जानकारी सामने आई कि इन नकली किन्नर को लेकर असली किन्नर व अन्य साथी सातरूंदा पुलिस चौकी भी पहुंचे थे लेकिन बगैर शिकायत के दोनो पक्ष चले गए, इसलिए कोई पुलिस कार्रवाई नही हुई है. वीडियो में पुलिस जवान की मौजूदगी दिखाई दे रही है लेकिन पुलिस शिकायत करता न होने के कारण कार्रवाई नही करने की बात कह रही है.

Related Posts