October 30, 2026 10:22 AM

दुल्हन से हुई थी शादी, सुहागरात पर घूँघट मे निकला कोई और मच गया शोर, पढ़िये ये दिलचस्प खबर…

गोपालगंज. बैंड-बाजा, शहनाई और हाथी-घोड़े के साथ पूरे रस्मों रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे दूल्हे को सुहागरात के दौरान जब पता चला की उसकी दुल्हन किन्नर है, तो उसके होश उड़ गये. उसके पैरों से जमीन खिसक गयी. रात में लड़के ने यह किसी को नहीं बतायी. सुबह होते ही उसने परिजनों को लड़की के किन्नर होने की जानकारी दे दी.

हरवे-हथियार के साथ पहुंचे

उसके बाद लड़की के पिता को इसके बारे में बताया गया. जानकारी मिलने के साथ ही लड़की के घर वाल हरवे-हथियार के साथ पहुंचे और अपनी बेटी व उसे मिले लाखों के जेवर, गिफ्ट सबकुछ उठाकर चले गये. डर के मारे लड़का पक्ष के लोग कुछ बोल तक नहीं पाये. जाते जाते लड़की वालों ने धमकी दी कि किसी ने इस मामले में पंचायती की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं.

file photo
file photo

इंसाफ की अपील की

शुक्रवार को पीड़ित युवक ने सीजेएम चंद्रमणी कुमार के कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर इंसाफ की अपील की. बता दें कि बरौली थाना के रुपनछाप गांव के रहने वाले अरुणेश कुमार की शादी सिधवलिया के एक गांव में हुई थी. पूरे रस्मों रिवाज के साथ तिलक समारोह हुआ. इसके बाद बरात गयी.

घर में मायूसी छा गयी

अग्नि के सात फेरे लेकर लड़के और लड़की ने पूरे जीवन-साथ निभाने की कसमें खायी. मायकों वालों ने दूल्हन कर दिया, लेकिन सुहागरात के दौरान लड़की के किन्नर होने का खुलासा होने के बाद पूरा लड़के के घर में मायूसी छा गयी. इस मामले में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाकर मुकदमा दायर किया गया है.

 

Related Posts