September 23, 2026 12:20 AM

थानेदार से छुट्टी मांगने गया था सिपाही, थानेदार ने कालर पकड़ कर दबा दिया गला ! जानिये फिर क्या हुआ ?

बरेली जंक्शन जीआरपी थाने में छुट्टी मांगने गए एक सिपाही ने निरीक्षक पर पीटने का आरोप लगाते हुए एसपी रेलवे मुरादाबाद से लिखित शिकायत की है। जिसमें उसने थाना प्रभारी द्वारा कालर पकड़ने व जान से मारने की नियत से गला दबाने का आरोप लगाया है। सीओ जीआरपी मुरादाबाद ने मामले में जांच का आश्वासन दे सिपाही की छुट्टी स्वीकृत की।मेरठ के पसवाड़ा निवासी प्रमोद कुमार जीआरपी में सिपाही है।

वर्तमान में उसकी पोस्टिंग बरेली जंक्शन में है। सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह से उसने शादी की बात व देवी जागरण के लिए छह अप्रैल से 10 दिन की छुट्टी के लिए एक अप्रैल को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने केवल आठ अप्रैल से पांच दिन की छुट्टी स्वीकृत की। जिसकी जानकारी होने पर वह सोमवार शाम को पोस्ट में ही थाना प्रभारी निरीक्षक से मिला और छुट्टी बढ़ाने की मांग की।

आरोप है कि छुट्टी को लेकर काफी कहासुनी के बाद निरीक्षक ने उस पर हाथ छोड़ने के साथ ही उसकी वर्दी का कालर पकड़ कर पहले तो गालीगलौज की और उसके बाद उसका गला भी दबा दिया। जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। यहां गालीगलौज के बाद वह मामले की शिकायत करने के लिए सीधा मुरादाबाद एसपी जीआरपी से मिलने पहुंचा। उनके न मिलने पर एसपी जीआरपी के नाम संबोधित शिकायती पत्र उसने सीओ जीआरपी देवीदयाल को दे पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

सीओ ने सिपाही की बात सुनने के बाद उसकी छुट्टी स्वीकृत करने के साथ ही मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। जबकि मामले में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अमीराम ने बताया कि सिपाही प्रमोद 14 दिन की छुट्टी लेने आया था। जिसमें आठ दिन की छुट्टी दे दी। जिसे लेकर नाराज होकर उसने झूठी शिकायत की है। मारपीट व गला दबाने जैसी बात पूरी तरह गलत है।

साभार – JNN

Related Posts