September 22, 2026 2:51 AM

यूपी मे सपा की नहीं बनी सरकार, तो युवक ने कर लिया अपनी जान से खिलवाड़, खा लिया जहर…

लखनऊ: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले दिन कल विधानसभा चुनाव के नतीजे संतुष्ट न आने पर सपा की हार से दुखी होकर शख्स ने जहर खा लिया है. वहीं, लखनऊ पुलिस ने बताया कि चुनाव परिणाम आने से पहले शख्स ने वीडियो वायरल कर कहा था यदि समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं आई तो जान दे दूंगा. इस के चलते शख्स को गंभीर स्थिति में लोहिया हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.

दरअसल, ये घटना राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना इलाके की है. पुलिस अफसर के अनुसार, सपा की पराजय से दुखी होकर शख्स ने जहर खा लिया है. वहीं, शख्स का नाम विजय यादव उर्फ नरेंद्र बताया जा रहा है. जहां पर चुनाव परिणाम आने से पहले शख्स ने सोशल मीडिया में वीडियो डालकर बोला था अगर समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं आई तो दे दूंगा जान. फिलहाल शख्स की हालत गंभीर है तथा उसे लोहिया हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. जहां पर उसका उपचार चल रहा है.

आपको बता दें कि ये घटना राजधानी लखनऊ की है, जहां पर चिनहट क्षेत्र के रहने वाले विजय यादव उर्फ नरेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, वो विभूतिखंड के अवध बस अड्डे के बगल में मौजूद पारिजात अपार्टमेंट के सामने चाय का ठेला लगाता है. वहीं, विजय ने पिछले बुधवार को एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उसने बताया था कि यदि 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनी तो वो जहर खाकर खुदखुशी कर लेगा.

Related Posts