June 15, 2026 11:01 PM

रूस-यूक्रेन युद्ध:  गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत, भारतीय दूतावास का अपने नागरिकों को बड़ा अलर्ट – आज ही छोड़ दें कीव’

न्यूज़ डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूस लगातार आक्रमक हो रहा है. कल रात से ही यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल दागे जा रहे हैं. खतरे को देखते हुए भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में सभी भारतीयों को आज ही कीव खाली करने के निर्देश दिए गए हैं. उनसे कहा गया है जिसे जो साधन मिले, वो लेकर कीव खाली कर दे. बता दें कि कीव में रूसी सैनिक सोमवार रात से ही लगातार बम और मिसाइल से हमला कर रहे हैं. कीव पर कब्जे के लिए रूस काफी आक्रमक हो गया है. लगातार होते हमलों से खतरा बढ़ गया है. यही वजह है कि भारतीय दूतावास ने आनन-फानन में एडवाइजरी जारी की है.

रूस की तरफ से भी जारी की गई थी एडवाइजरी

बता दें कि बढ़ते खतरे और कुछ भारतीयों पर यूक्रेनी पुलिस द्वारा मारपीट की घटना सामने आने के बाद रूस ने भी एक एडवाइजरी भारतीय स्टूडेंट्स के लिए जारी की थी. इसमें कहा गया था कि जो भारतीय यूक्रेन में फंसे हैं, वो रूसी सैनिक से संपर्क करें. रूसी सैनिक उन्हें हर संभव मदद पहुंचाएगी और सुरक्षित यूक्रेन से बाहर निकलने में मदद करेगी. रूस की ओर से जारी एडवाइजरी में और भी बातें बताई गईं हैं. वहीं विदेश मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन के खार्किव में आज सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है।

राहुल गांधी ने ये जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।

भारतीयों को बाहर निकालने के लिए लगातार हो रही कोशिशें

बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए लगातार कोशिशें हो रही हैं. भारत सरकार ऑपरेशन गंगा नाम से अभियान चला रही है. इस अभियान को सही से और जल्दी अंजाम तक पहुंचाया जा सके, इसके लिए सरकार ने कल अपने 4 केंद्रीय मंत्रियों को भी यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाकर रास्ता निकालने के लिए भेज दिया था. ये सभी मंत्री इन देशों में विशेष दूत के रूप में जाएंगे और फंसे हुए भारतीयों को निकालने की कोशिश करेंगे.

Related Posts