July 17, 2026 4:30 PM

वीडियो: देखकर दंग रह जायेंगे आप, पक्षियों का झुंड आसमान से गिरा और हो गई सैकड़ों पक्षियो की मौत…देखिये पूरी घटना

न्यूज़ डेस्क: सोशल मीडिया पर इनदिनों हैरान कर देने वाला वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पक्षियों का एक झुंड रहस्यमय तरीके से आसमान से अचानक गिरा और साथ ही उसकी मौत हो गई। यह मामला मेक्सिको का बताया जा रहा है।

एक सुरक्षा कैमरे के फुटेज में पक्षियों के झुंड को बड़े पैमाने पर काले भंवर में घरों पर उतरते हुए दिखाया गया है। जबकि कुछ ब्लैकबर्ड उड़ने में कामयाब रहे और कई मर गए। वीडियो में पक्षियों को सड़कों पर बेजान पड़े हुए दिखाया गया है।  स्थानीय समाचार आउटलेट एल हेराल्डो डी चिहुआहुआ के अनुसार, मेक्सिको में चिहुआहुआ के निवासियों ने फुटपाथ पर मरे हुए पक्षी मिलने पर पुलिस को सूचना दी। अल्वारो ओब्रेगॉन की अनुभागीय पुलिस ने बताया, कि उन्हें 7 फरवरी सोमवार सुबह करीब 8:20 बजे मृत पक्षियों के बारे में फोन आने लगे।

पक्षियों के मरने वाला यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। स्थानीय अधिकारी तुरंत यह नहीं बता सके कि पक्षी रहस्यमय तरीके से आसमान से क्यों गिरे – लेकिन वायरल वीडियो ने कई सिद्धांतों को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह भी अनुमान लगाया कि रहस्यमय मौतों के पीछे 5G कारण हो सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 1.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Related Posts