July 18, 2026 10:26 PM

‘उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस के लिए राज्यभर से आ रही हैं अच्छी खबरें’, बनने जा रही है सरकार?

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 13 जिलों की 70 सीटों पर 14 फरवरी को वोट डाले गए थे। मतदान के बाद पार्टियां यह पता करने में जुटी हुई हैं कि जनता ने किसके हक में फैसला दिया है यानि किसके लिए उत्तराखंड की जनता ने वोट डाला है। इन सबके बीच कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आ रही है। यह सूचना राज्य के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने दी है।

ट्विटर पर सूचना साझा करते हुए हरीश रावत ने लिखा, “चुनाव में कांग्रेस के लिए अच्छी खबरें आ रही हैं। मैं इन अच्छी खबरों के लिए सभी क्षेत्रों को धन्यवाद देना चाहता हूं। अल्मोड़ा और हरिद्वार को कहना चाहता हूं कि मैं गौरवान्वित हूं कि आप दोनों संसदीय क्षेत्र मुझे भूले नहीं हैं। आपका आशीर्वाद निरंतर मेरे साथ है। मेरे जीवन की यात्रा के अंतिम पहर तक भी आप अपना आशीर्वाद मुझ पर बनाए रखें।”

हरीश रावत ने आगे लिखा, “मैं एक गौरवान्वित जनप्रतिनिधि के रूप में ही जीवन की अंतिम विदाई चाहूंगा और आपका स्नेह यदि मुझको निरंतर बना रहेगा तो मेरे लिए यही सबसे गौरवपूर्ण प्रसंग होगा। जय उत्तराखंड-जय उत्तराखंडियत।”

हरीश रावत द्वारा चुनाव के बाद शेयर की गई इन सूचनाओं से यह साफ होता है कि उन्हें जो मतदान के बाद राज्य से खबरें मिली हैं वह कांग्रेस के लिए अच्छी हैं। मतलब यह कि हरीश रावत के हिसाब से जनता ने कांग्रेस के हक में वोट डाला है। साफ है अगर नतीजे भी 10 मार्च को कांग्रेस के हक में आए तो राज्य में कांग्रेस की अगली सरकार बनेगी। फिलहाल सभी को नतीजों का इंतजार है।

Related Posts