July 18, 2026 7:48 PM

अभिमन्यु नहीं अर्जुन हूं, मेरे साथ कृष्ण भी हैं और युधिष्ठिर भी – हरीश रावत

देहरादून: कांग्रेस के कद्दावर नेता और उत्तराखंड में पार्टी का चेहरा हरीश रावत उत्तराखंड में इन दिनों चुनावी गतिविधियों में काफी मशरूफ हैं। इसी कड़ी में  हरीश रावत फिर से लाल कुआं विधानसभा में अपने इलेक्शन कैंपेन में जुट गए हैं। लाल कुआं पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, साथ ही हरीश रावत ने कहा कि इस बार लोकतांत्रिक महाभारत में हरीश रावत भाजपा के चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह नहीं बल्कि अर्जुन की तरह लड़ेंगे और पांडवों की विजय होगी।

कहा कि लोकतांत्रिक महाभारत में कुछ दिन का युद्ध हो चुका है। मगर एक बात याद रखिये इस समय, भाजपा के चक्रव्यू में अभिमन्यु नहीं है, अर्जुन है और यहां लालकुआं में अर्जुन के साथ कृष्ण भी हैं, युधिष्ठिर भी हैं, भीमसेन भी हैं, नकुल-सहदेव भी हैं और रथी-महारथी भी हैं तो मां कुंती के रूप में मेरी माताओं-बहनों का आशीर्वाद भी है, मैं हर मोर्चे पर पहुंचने का प्रयास करूंगा, प्रकृति की बाधाओं के बावजूद भी चाहे मुझे सड़क मार्ग से रात-रात जाकर के ठंड से सिकुड़ते लोगों से गुहार लगानी पड़े, मैं गुहार लगाऊंगा, क्योंकि उत्तराखंड और उत्तराखंडियत के लिए, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए पांडवों की जीत आवश्यक है। देव भूमिया, ग्वेल देवता हमें आशीर्वाद दें।

अभी भी कांग्रेस का चेहरा, पार्टी को एकजुट करने में सफलता नहीं म‍िल रही

राजनी‍त‍ि में लंबे उतार-चढ़ाव के बाद 73 वर्षीय हरीश रावत व‍िधानसभा चुनाव 2022 में भी उत्‍तराखंड कांग्रेस का चेहरा बने हुए हैं, लेक‍िन उनके चेहरे को पार्टी के अंदर से ही चुनौत‍ियां म‍िल रही हैं। मौजूदा समय में उत्‍तराखंड कांग्रेस में नंबर दो माने जाने वाले प्रीतम स‍िंंह ने उनकी अनबन समय – समय पर चर्चा में आती रही हैं। इससे पूर्व द‍िसंबर में हरीश रावत चुनाव में पार्टी संगठन का सहयोग ना म‍िलने का आरोप लगा चुके हैं. त‍ब यह मामला कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचा था। हालांक‍ि कांग्रेस आलकमान से हरीश रावत तब ‘ऊर्जा’ लेकर लौटे थे।

पार‍िवार‍ि‍क पृष्‍ठभूम‍ि

हरीश रावत का जन्म 27 अप्रैल 1948 को अल्मोड़ा जिले के चौनलिया में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेंद्र सिंह रावत और माता का नाम देवकी देवी था। उनके प‍िता ठेकेदार थे, लेक‍िन हरीश रावत की युवावस्‍था में ही उनका न‍िधन हो गया था. हरीश रावत तीन भाईयों में सबसे बड़े हैं। उन्‍होंने दो शाद‍ियां की हैं, ज‍िनसे उन्‍हें पांच बच्‍चे हैं. इसमें तीन बेटे और दो बेट‍ियां शाम‍िल हैं।

Related Posts