July 18, 2026 5:51 PM

सोशल मीडिया पर फेमस हो रहा धाकड़ धामी… आप भी देखिये VIDEO

देहरादून:  उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी को वोटिंग होनी है , लेकिन कोरोना के कोहराम को देखते हुए चुनाव आयोग नें 31 जनवरी तक रैलियों, यात्राओं और भीड़ जुटाने पर रोक लगा रखी है। लिहाजा सियासी पार्टियों के जनता तक प्रचार के लिए  इंटरनेट मीडिया बेहतरीन मंच बन गया है।

इसी कड़ी में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्शन ब्लॉकबस्टर मूवी पुष्पा का जादू उत्तराखंड बीजेपी के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के हीरो पुष्पा की तर्ज पर  सीएम धामी का ‘धाकड़ धामी’ वाला एनिमेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर  सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में सीएम धामी को पुष्पा फिल्म के हीरो  की तरह  श्रीवल्ली गाने  पर डांस करते  दिखाया गया है। कमल के प्रचार का कमाल का कंसेप्ट तो देखिए  पुष्पा की जगह ‘पुष्प’ लिखकर कमल का बटन दबाने की जनता से अपील की जा रही है।

धाकड़ धामी वीडियो 

अब धाकड़ धामी सोशल मीडिया पर तो हिट हो गया है लेनिक क्या यह उत्तराखंड की  आम आवाम के बीच भी हिट रहेगा , पुष्पा का पुष्प अवतार कमल के लिए कितना कारगर होगा, यह एक बड़ा सवाल है।

Related Posts