गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस महकमे की शाख पर बट्टा लगाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिपाही ने शख्स को जमीन पर गिरा कर लात-घूसों से बुरी तरह से पीटा। सिपाही की ये करतूत सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो गई है। वीडियो के सामने आते ही अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही केस दर्ज करते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।
गाजियाबाद : युवक को पुलिसकर्मी ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल
कवि नगर थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी युवक की जमकर पिटाई कर दी। आरोपित पुलिसकर्मी ने युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। pic.twitter.com/IdwQ8txpsW— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) August 16, 2023
थाना मधुवन बापूधाम में तैनात है सिपाही
जानकारी के मुताबिक घटना गाजियाबाद के थाना मधुवन बापूधाम का है। इस थाने में रिंकू राजोरा नाम का एक सिपाही तैनात है। बताया गया है कि 14 अगस्त को सिपाही रिंकू ने थाना क्षेत्र के करपूरीपुरम में एक शख्स को बुरी तरह से पीटा। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में भी सिपाही को देखा जा सकता है। सिपाही पीड़ित शख्स को जमीन पर गिराकर लात और घूंसों से पीट रहा है।

सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा एक व्यक्ति से मारपीट की जा रही है । थाना कविनगर पर पुलिसकर्मी के विरुद्व अभियोगं पंजीकृत कर पुलिसकर्मी को निलम्बित किया गया है । जाँच के आधार पर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जायेगी
बाइट- एसीपी कविनगर pic.twitter.com/XbRudRYW2U— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) August 16, 2023
सिपाही सस्पेंड, जांच शुरू
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे कारण का भी पता लगाया जा रहा है।







