न्यूज़ डेस्क: चीन में हाल ही में एक अनोखी घटना हुई। बैंक ऑफ शंघाई के सिक्योरिटी गार्ड ने एक करोड़पति व्यक्ति को मास्क पहनने के लिए कह दिया। बस यह बात उस रईस को नागवार गुजरी। उसने बैंक से करोड़ों रुपए निकालकर खाता खाली कर दिया। इस पर भी मन नहीं भरा तो बैंक कर्मियों से अपने सारे पैसे हाथ से गिनवा दिए। तभी से घटना चर्चा में है। इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जानकारी के मुताबिक शंघाई के होंगमेई रोड पर स्थित ‘बैंक ऑफ शंघाई’ (bank of shanghai) में गए एक रईस आदमी ने बैंक स्टाफ के व्यवहार व सर्विस को ‘बेहद बुरा बताते’ हुए वहां से अपनी सारी जमा पूंजी निकालने और हर नोट को बैंक कर्मियों से हाथ से गिनकर देने की मांग की। इस करोड़पति व्यक्ति को सोशल नेटवर्किग साइट वीबो पर ‘सनवियर’ (Sunwear) के नाम से जाना जाता है। कथित तौर पर उसने बैंक ऑफ शंघाई (bank of shanghai) की ब्रांच से 5 मिलियन युआन यानी करीब 5,84,74,350 रुपए के बैंक नोट्स निकाले और दूसरे बैंक में डाल दिए।
मजेदार बात यह है कि बैैंक के सिंगल करेंसी काउंटर से इस नकदी को निकालकर देने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया। वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में जिक्र करते हैं उस व्यक्ति की फैनफोलाइंग बढकऱ 1.7 मिलियन हो गई है। बैंक कर्मियों की पैसा गिनते और उसे बैग में भरने की तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई हैं।







