बिजनौर: बिजनौर में सास को पीटते हुए बहू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बहू सांस को डंड से पीटती है, इसके बाद उससे धक्का देकर गिरा देती है। इसके बाद बहू गेट से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी का बताया जा रहा है। फिलहाल सास की तहरीर पर पुलिस ने बहु के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या बोली पुलिस
#BijnorPolice
थाना को0 शहर क्षेत्रान्तर्गत वायरल वीडियों पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, नगर बिजनौर की बाइट ।#UPPolice pic.twitter.com/FkWQoPHq76— Bijnor Police (@bijnorpolice) June 18, 2023
सास बहू की लड़ाई देखिए !
मामला बिजनौर जिले का है.बहू ने सास को धक्का देकर ज़मीन पर गिराया , घर में लगे #CCTV में हुई क़ैद.
पीड़ित सास ने थाने में दी तहरीर,
पुलिस जाँच में जुटीमामला थाना कोतवाली शहर बिजनौर साकेत कॉलोनी का. pic.twitter.com/eOUkWKLV9X
— Hemant Tiwari (@1Hemanttiwari) June 17, 2023
दरअसल बिजनौर में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को पीटते हुए नजर आ रही है। जानकारी करने पर पता चला कि यह वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश चौक के पास का है। वीडियो में पीटने वाली महिला बहू है और जिसे बेरहमी से पीटा जा रहा है, वह उसकी सास है। मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है।

वीडियो मे साफ देखा जा सकता है की बहू ने सास को पीटने के बाद धक्का देकर गिरा दिया। जिससे उसका सिर सीढ़ियों से टकरा गया। इसी दौरान तीसरी महिला आई तो बहू घर का मुख्य गेट खोलकर बाहर चली गई। सास नीचे फर्श पर पड़ी हुई काफी देर तक रोती और चिल्लाती रही, लेकिन बहू का दिल नहीं पसीजा। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।






