June 13, 2026 4:59 PM

साली को भगा ले गया जीजा, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा…

गढ़मुक्तेश्वर: हापुड़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव से साली को जीजा भगा ले गया। आरोपित के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  गांव हिम्मतपुर में रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति से अनबन होने लगी और पति उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। आरोप है कि 22 मार्च की सुबह के समय उसका पति बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भाग कर ले गया ।

दोनों को पीड़िता ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया जाएगा।

Related Posts