September 13, 2026 4:20 AM

साइकिल से निकल पड़ा हज करने, वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखिये…

हैदराबाद : हर मुसलमान अपनी जिंदगी में एक बार हज की यात्रा जरूर करना चाहता है. लेकिन वहां तक कैसे पहुंचे, यह उनके पास उपलब्ध संसाधनों पर निर्भर करता है. अफगानिस्तान का एक शख्स हज यात्रा पर अपनी साइकिल से ही निकल पड़ा है. जैसे ही किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी, लोग उसे सराहने लगे. अब वह प्रेरणा भी बन गए हैं. उस व्यक्ति का नाम है नूर अहमद. वह अफगानिस्तान के हैं. साइकिल पर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अब अफगानिस्तान सरकार ने नूर को हवाई टिकट की पेशकश की है. हालांकि, नूर ने उस ऑफर को नकार दिया है.

नूर ने कहा कि वह अपनी यात्रा साइकिल पर ही पूरा करेगा. उसने कहा कि वह किसी से मदद नहीं मांग रहा है. वह ऊपर वाले को खुश करना चाहता है, इसलिए उसके पास जो भी साधन है, उसका ही इस्तेमाल करेगा. आपको बता दें की 2019 में भी ऐसी ही एक खबर ब्रिटेन से आई थी. तब आठ लोगों ने साइकिल से हज की यात्रा की थी. वे दो महीने में मक्का पहुंचे थे.