July 17, 2026 6:25 PM

सरिता की धमक : नैनीताल विधानसभा सीट से BJP देगी टिकट तो छोड़ दूंगी कांग्रेस

देहरादून: कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने एक बार फिर से कांग्रेस हाईकमान के सामने अपनी दावेदारी से सियासी घमासान छेड़ दिया है। सरिता आर्य का कहना है कि अगर कांग्रेस में उनकी अनदेखी हुई और भाजपा उनको टिकट देगी तो कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी। कहा कि अगर वह खुद अपना टिकट नहीं नहीं बचा पाएंगी तो दूसरी महिला नेताओं को क्या जवाब देंगी जो उनके भरोसे दावेदारी कर रही हैं।

आपको बताते चलें कि पूर्व विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से सरिता आर्य के टिकट पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। जिसके बाद सरीता आर्य ने कई बार कांग्रेस छोड़ने की पेशकश की तो वही एक बार फिर से सरिता आर्य ने टिकट की लिस्ट जारी होने से पहले पहले नया सियासी शगुफा छोड़ कांग्रेस हाईकमान के सामने नया संकट खड़ा कर दिया है।

Related Posts