March 12, 2026 9:24 PM

सपा के बाद अब कांग्रेस का ‘AAP’ के साथ भी गठबंधन तय, इन राज्यों की सीटों का हुआ बंटवारा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस की सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। अब इसके बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच भी सीट शेयरिंग की बात तय हो गई है। दोनों दलों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर सहमति बन गई है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली, गुजरात, असम और हरियाणा में सीटों पर बात लगभग फाइनल हो गई है। इसके तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 तो कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं गजुरात में कांग्रेस 2 सीट आम आदमी पार्टी को देगी तो हरियाणा और असम में 1-1 सीट पर सहमति बनी है।

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा था कि जल्द ही इसका ऐलान भी हो जाएगा। हालांकि पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी सीट बंटवारे को लेकर बातचीत में उत्साहित नहीं दिख रही है। हालांकि दोनों दलों के बीच पंजाब को लेकर अभी भी बात तय नहीं हुई है। माना जा रहा है कि यहां दोनों दल अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। इसके पीछे स्थानीय राजनीति और हालात का हवाला दिया जा रहा है।

Related Posts