August 29, 2026 10:33 AM

शर्मनाक ! बुजुर्ग दंपति थे बहू-बेटों से परेशान ! जहर गटक कर दे दी जान, सुसाइड नोट मे बहू-बेटों पर लगाए दिल दहला देने वाले आरोप ! बेटे ने दी सफाई…  

चरखी दादरीः हरियाणा राज्य के  जिला चरखी दादरी के गांव गोपी में कल देर रात एक बुजुर्ग दंपती ने पुत्र व पत्रवधुओं से तंग आकर जहर निगल कर जान दे दी. जहर खाने से पहले बुजुर्ग दंपती ने सुसाइड नोट लिखा और डायल 112 पुलिस को फोन कर सूचना दी. इसके बाद बाढड़ा के निजी अस्पताल में उपचार धीर दंपती के पास पुलिस पहुंची, जहां उन्होंने पहले से लिखा सुसाइड नोट पुलिस का थमा दिया. पुलिस ने सुसाइड नोट का जप्त कर लिया, जिसके कुछ देर बाद बुजूर्ग दंपती ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी के सरकारी अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम करवाया.

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

मृतक बुजुर्ग दंपती ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं जगदीश चंद्र आर्य आपको अपना दुख सुनाता हूं मेरे बेटों के पास बाढड़ा में 30 करोड़ की संपत्ति है लेकिन उन के पास मुझे देने के लिए दो रोटी नहीं हैं। मैं अपने छोटे बेटे के पास रहता था छह साल पहले उसकी मृत्यु हो गई। कुछ दिन उसकी पत्नी उसे रोटी दी लेकिन बाद में उसने गलत काम का धंधा करना शुरू कर दिया और मेरे भतीजे को अपने साथ ले लिया। मैने इसका विरोध किया तो उनको यह बात अच्छी नहीं लगी क्योंकि मेरे रहते हुए वे दोनों गलत काम नहीं कर सकते थे इसलिए उन्होंने मुझे पीटकर घर से निकाल दिया। मैं दो साल तक अनाथआश्रम में रहा और फिर आया तो इन्होंने मुझे निकाल दिया मकान को ताला लगा दिया इस दौरान मेरी पत्नी को लकवा आया और हम दूसरे बेटे के पास रहने लगे। अब उन्होंने भी रखने से मना कर दिया और मुझे बासी आटे की रोटी और दो दिन का दही देना शुरू कर दिया ये मीठा जहर कितने दिन खाता इसलिए मैंने सल्फास की गोली खा ली और मेरी मौत का कारण मेरी दो पुत्रवधु, एक बेटा व एक भतीजा है (सुसाइड नोट में चारों के नाम लिखे गए हैं) । जितने जुल्म इन चारों ने मेरे ऊपर किया कोई भी संतान अपने माता-पिता अत: मेरी सुनने वालों से प्रार्थना है कि इतना जुल्म मां-बाप पर नहीं करना चाहिए और सरकार और समाज इनको दंड दे तब जाकर मेरी आत्मा को शांति मिलेगी। मेरी जमा पूंजी बैंक में दो एफडी और बाढड़ा में दुकान है वो आर्य समाज बाढड़ा को दी जाए।

मृतक बुजुर्ग दंपति के पुत्र वीरेंद्र ने कहा कि उसकी माता पैरालाइज होने के कारण उसके पिता परेशान रहते थे, जिसके कारण कल रात उन्होंने जहर खा लिया और उनकी मौत हो गई. DCP विरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक दंपती के सुसाइड नोट के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की छानबीन कर रही है.

Related Posts