May 2, 2026 12:34 AM

शख्स को सांड ने उठाकर पटका, कैमरे मे क़ैद हुआ VIDEO, देखें

संभल: बिगड़ैल सांड़ का गुस्सा देखने को मिला है। गुस्सैल सांड़ ने साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आए एक युवक को अपने सींग पर उठाकर उछालकर बुरी तरह ज़मीन पर पटक दिया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने सांड़ के हमले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बिगड़ैल सांड़ के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साप्ताहिक बाजार में आए अन्य लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ रेफर दिया। बिगड़ैल सांड़ के हमले से घायल युवक की घटना का पूरा मामला जनपद संभल के थाना गुन्नौर क्षेत्र के कस्बा बबराला में पैंठ बाजार की है। जहां बिगड़ैल सांड़ का लाइव गुस्सा देखने को मिला है, बाजार में रहने वाला खतरनाक सांड़ पैंठ बाजार में प्याज बेचने आए दुकानदार की प्याज़ को खाने लगा जो लोग सांड़ के गुस्सैल स्वभाव को जानते थे उन्होंने सांड़ को नहीं टोंका। वहीं गुन्नौर निवासी विजयपाल पैंठ में खरीददारी करने आया था।

घटना का वीडियो शेयर करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधा और घायल शख्स के इलाज की मांग की. उन्होंने ट्वीट कर कहा – ‘सांड के आक्रमण से घायल हुए व्यक्ति के इलाज के लिए उप्र की भाजपा सरकार तुरंत प्रबंध करें क्योंकि ऐसे हादसों के लिए उसकी नीतियों की ही जवाबदेही है.’

प्याज खाते देखा तो सांड़ को भगाने पहुंचा

वीडियो  मे देखा जा सकता है जब विजयपाल ने सांड को प्याज खाते देखा तो सांड़ के पास पहुंचकर उसे हट-हट कहकर हटाने की कोशिश करने लगा, फिर क्या था सांड़ के गुस्से का युवक को सामना करना पड़ा, उसने युवक को अपने सींग में भरकर आसमान की ओर उछाल दिया और जमीन पर पटखनी देते हुए अपने सींग से युवक पर हमला कर दिया। सांड़ के हमले के बाद युवक बेहोश हो गया। यहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से सांड को भगाया और सांड के हमले में घायल युवक को डायल 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।