September 22, 2026 12:10 PM

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मे 2445 स्टाफ नर्स के पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 5000 एएनएम के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया हाल ही में, 30 सितंबर 2021 को समाप्त होने के बाद अब एक बड़ी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। स्टेट हेल्थ सोसाइटी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार ने 2445 स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। सोसाइटी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (सं. 588/SPMU/NHM/2021-22/4151; तिथि-07.10.2021) के अनुसार चाइल्ड हेल्थ, कम्यूनिटी प्रॉसेस, मैटर्नल हेल्थ, नेशनल प्रोग्राम और एनयूएचएम में कुल 2400+ स्टाफ नर्स के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। संविदा की अवधि आरंभ में एक वर्ष होगी, जिसे उम्मीदवार के संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा।

ऐसे करें NHM UP स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में स्टाफ नर्स के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइठ, upnrhm.gov.in पर एक्टिव किये जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2021 को दोपहर 12.01 बजे से शुरू होगी और उम्मीदवार 9 नवंबर 2021 की रात 11.59 बजे तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर पाएंगे। आवेदन से पहले उम्मीदवार NHM UP स्टाफ नर्स भर्ती 2021 विज्ञापन अवश्य देखें।

NHM UP स्टाफ नर्स भर्ती: प्रोग्राम के अनुसार रिक्तियों की संख्या और सैलरी

  • स्टाफ नर्स (चाइल्ड हेल्थ) – 599 पद (सैलरी 20500 रुपये प्रतिमाह)
  • स्टाफ नर्स (कम्यूनिटी प्रॉसेस) – 500 पद (सैलरी 20500 रुपये प्रतिमाह)
  • स्टाफ नर्स (मैटर्नल हेल्थ) – 900 पद (सैलरी 20013 रुपये प्रतिमाह)
  • स्टाफ नर्स (नेशनल प्रोग्राम) – 384 पद (सैलरी 20000 रुपये प्रतिमाह)
  • स्टाफ नर्स (एनयूएचएम) – 62 पद (सैलरी 19101 रुपये प्रतिमाह)
Related Posts