July 19, 2026 12:52 AM

राष्ट्रपति ने जारी की अधिसूचना, झारखंड हाईकोर्ट मे एक और जज की नियुक्ति

रांची। लंबे समय से जजों की कमी झेल रहे झारखंड हाईकोर्ट को आज एक और जज मिला है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस सुभाष चंद्र का तबादला झारखंड हाईकोर्ट में कर दिया गया है। उनके तबादले की अधिसूचना राष्ट्रपति ने जारी कर दी है। राष्ट्रपति की ओर से जारी अधिसूचना में जस्टिस सुभाष चंद्र को झारखंड हाईकोर्ट में योगदान देने को कहा गया है। जस्टिस सुभाष के योगदान देने के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 20 हो जाएगी, जबकि यहां स्वीकृद पद 25 है।

बता दें कि इससे पहले 8 अक्तूबर को गौतम कुमार चौधरी, अंबुज नाथ, नवनीत कुमार और संजय प्रसाद ने झारखंड उच्च न्यायालय के जज के पद पर शपथ ग्रहण किया था।

Related Posts