मैनपुरी: कानपुर के बाद उन्नाव में भी सीएम योगी समाजवादी पर जमकर हमला बोला। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकारों को नमन करते हुए सीएम योगी ने कहा, जो लोग वैक्सीन का विरोध करते थे, मोदी और भाजपा की वैक्सीन बताते थे, बाद में खुद जाकर वैक्सीन लगवाई। उन्होंने जनता से पूछा, जिसने लोगों की जान बचाई है वोट उसे मिलेगा या वैक्सीन का विरोध करने वालों को। सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा, 2017 से पहले 18 हजार गरीबों को मकान स्वीकृत हुए थे लेकिन दिया किसी को नहीं गया था। 2017 के बाद यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही 43 लाख 50 हजार गरीबों को मकान दिया गया। दो लाख 61 हजार शौचालय बनाए गए। सीएम योगी ने भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धी 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन देना बताया।

शुक्रवार को कानपुर में दो जनसभाएं आयोजित करने के बाद उन्नाव के भगवंत नगर पहुंचे सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष शुक्ला को जिताने की अपील की तो मंच से तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। सीएम योगी ने यहां भी भाजपा सरकार में हुए विकास का जिक्र किया। सीएम योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ये अपने को समाजवादी कहते हैं। सीएम योगी बोले-इनका नाम समाजवादी, काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी। सीएम योगी ने बताया कि असली समाजवादी डॉ. लोहिया और आचार्य नरेंद्र देव थे।
सीएम योगी ने करहल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के जीतने का भी दावा किया। उन्होंने सपा से विलय के बाद शिवपाल सिंह यादव की स्थिति को लेकर तंज भी कसा। करहल में जनसभा के बाद इटावा में विजय रथ यात्रा के दौरान मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के साथ शिवपाल की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए कहा, कल ये लोग नेता जी मुलायम सिंह यादव को करहल लेकर गए हुए थे, नेता जी वहां सपा प्रत्याशी का नाम लेना तक भूल गए। सपा के नेता चिल्लाते रह गए, कि आप अखिलेश को वोट देने के लिए बोलिए। इसके बाद सीएम योगी ने अखिलेश और मुलायम के रिश्ते पर भी तंज कसा।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ उन्नाव एवं भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करते हुए…#BJPWinningUP https://t.co/XcP76jYml3
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) February 18, 2022
मंच से सीएम योगी ने जनता से पूछा, पैर कहां छुए जाते हैं मंच पर या घर पर। सीएम योगी ने दोनों के रिश्ते का मतलब भी समझाया। सीएम योगी बोले घर में तो अखिलेश अपने पिता से बोलते भी नहीं हैं और मंच पर पैर छुए जाते हैं। भाजपा के मंच से सीएम योगी ने शिवपाल यादव पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, सबसे ज्यादा अगर दुर्गति हुई है तो वह शिवपाल यादव की। शिवपाल यादव प्रदेश का नेता था, लेकिन उसे कुर्सी तक बैठने को नहीं मिली।
शिवपाल यादव को सोफे के हत्थे पर बैठाया गया। वहां से भी कब कोई हटा दे ये भी पता नहीं था। सीएम योगी भाजपा सरकार में हुए कामों का जिक्र करते हुए कहा, डबल इंजन की सरकार में डबल डोज राशन, दो बार महीने में फ्री राशन मिल रहा है। यही नहीं 2017 के बाद घरों में पर्याप्त बिजली भी मिल रही है। उन्होंने कहा, 2017 से पहले बिजली का भी मजहब होता था, ईद होगी तो बिजली आएगी, दिवाली पर बिजली नहीं आएगी। अब ईद हो या होली, दिवाली हो या मुहर्रम हर घर में बिजली आ रही है।
उन्नाव में हर घर में पहुंचेगा आरओ का पानी
तीसरे चरण से पहले उन्नाव पहुंचे सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष शुक्ला को जिताने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा, भाजपा सरकार बनी तो उन्नाव के घर-घर में पाइप से आरओ का पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा, इसकी कार्य योजना भी तैयार कर ली गई है। सीएम योगी ने भाजपा के कामों को गिनाते हुए कहा, भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है, हर व्यक्ति को सुरक्षा, कानून के राज की गारंटी देती है भाजपा।






