July 17, 2026 10:00 PM

यूपी मे स्कूल कॉलेज खोलेने की तैयारी, कल से खुलेंगे स्कूल, इस शर्त का करना होगा पालन…

देहरादून: कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ते ही उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार से स्कूल-कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। इसका आदेश शनिवार देर रात जारी हो गया। आदेश के अनुसार शिक्षण संस्थानों में फिलहाल कक्षा 9वीं से 12वीं और डिग्री के विद्यार्थियों को ही बुलाया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने की शर्त बनी रहेगी। ऑनलाइन कक्षाएं भी चलेंगी।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि सोमवार से स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे। इससे पहले कोरोना की तीसरी लहर के कारण प्रदेश सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को छह फरवरी तक बंद करने का निर्देश जारी किया था। इस अवधि में स्कूल-कॉलेजों को सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की अनुमति दी गई थी। शासन ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को पहले चार जनवरी से 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया था। बाद में इसे 23 जनवरी, फिर 30 जनवरी और छह फरवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया। कुछ प्रतिबंधों के साथ शादी समारोह में ज्यादा लोगों को शामिल होने की छूट मिल सकती है।

मास्क अनिवार्य होगा : शासन के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल-कॉलेज केंद्र सरकार की गाइड लाइन के तहत खोले जाएंगे। परिसर को साफ रखने, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की शर्त अनिवार्य होगी।

Related Posts