भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हड़कंप मच गया है. यहां कुछ युवकों ने युवक को गले में पट्टा डालकर कुत्ता बनाकर घुमाया. मामला सामने आने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि आरोपी पीड़ित पर लगातार धर्मांतरण और मांस खाने का दबाव बना रहे थे. ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे. आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक से लगातार पैसों की भी मांग कर रहे थे. पुलिस ने इस मामले में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है.
भोपाल में कुछ युककों ने शख्स के गले में पट्टा डाला और उसे कुत्ते की तरह घुमाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके वायरल होने के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो देखने के बाद पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. pic.twitter.com/NdxgLsIyho
— Sushil Kaushik (@SushilKaushikMP) June 19, 2023
दूसरी तरफ, एक आरोपी साहिल की मां शाहिना ने आरोप लगाया कि इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई है. इसकी जांच होनी चाहिए. जिसकी गलती है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. वीडियो में मेरा बच्चा है लेकिन वह मारपीट नहीं कर रहा. यह धर्म परिवर्तन का मामला नहीं है. यह सभी लोग साथ उठते-बैठते थे.

आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक वारदात की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों समीर, साजिद और फैजान को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़ित युवक के परिजनों का आरोप है कि वीडियो बनाने वालों युवक ने पहले ही उनके बेटे विजय को नशे का आदी बना दिया था और अपने ही घर में चोरी भी करवाई थी. परिजनों ने कहा कि आरोपी युवक विजय को जबरन गांजा और चरस का नशा कराते थे. पीड़ित के परिवार ने ये भी आरोप लगाया कि उनके बेटे पर जबरन मांस खाने और धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुद ये वीडियो वायरल किया.
"The National Security Act has also been invoked against the accused in the case," says Madhya Pradesh Home Minister Dr Narottam Mishra over youth brutally thrashed in Bhopal. pic.twitter.com/Sby3XWyPB8
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 19, 2023
नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मैंने देखा वो वीडियो. वह बहुत गंभीर किस्म का वीडियो है. मानव का मानव के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है. मैंने पुलिस कमिश्नर को तत्काल निर्देश दिए कि इसकी जांच करके सत्यता पता करें. 24 घंटे के अंदर इस पर कार्रवाई करें.





