June 21, 2026 1:23 PM

यहाँ SDM की ये हरकत देखकर हर कोई हैरान ! VIRAL हो रही VIDEO पर होगी कार्रवाई ? देखें SDM की मारपीट का VIDEO…

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में भितरवार एसडीएम अश्वनी रावत की गुंडागर्दी सामने आई है. एसडीएम ने युवक और महिला के साथ पिटाई की है. जिसका वीडियो भी सामने आया है. साहब को शिकायत पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन मारपीट करने का अधिकार किसने दिया है. अब पीएचई के कर्मचारियों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एक महिला और दो पुरुषों के खिलाफ पनिहार थाने मामला दर्ज करवाया है.

जानकारी के मुताबिक घिरौली गांव में जल नल योजना के तहत चल रहे कार्य का जायजा लेने एसडीएम अश्वनी रावत और पीएचई विभाग के कर्मचारी पहुंचे थे. निरीक्षण के दौरान सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करने की शिकायत मिली. शिकायत थी कि गांव के ही नरेश यादव के परिवार ने हैंडपंप पर अपना कब्जा कर रखा है. घिरौली गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम से सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करने की शिकायत की थी. जिसके बाद नलकूप के पास अतिक्रमण हटाने की बात को लेकर गांव के ही युवक नरेश यादव से एसडीएम की बहस हो गई है. विवाद के बाद एसडीएम साहब को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने युवक को थप्पड़ दिया और मारपीट भी की. बीच बचाव करने आई महिला को भी एसडीएम ने थप्पड़ मार दिया. हालांकि महिला ने भी उन्हें मारने की कोशिश की. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Related Posts