अलीगढ़: आपने लड़ाई झगड़ों के बाद तलाक होते तो बहुत बार देखा सुना होगा लेकिन हम आपको आज ऐसे तलाक के बारे मे बताएँगे जिसे सुनकर आप चौक जाएंगे । आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की क्या इस कारण से भी किसी का तलाक हो सकता है? लेकिन ऐसा हुआ है। दरअसल मामला है उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का जहां तीन तलाक का एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक पति अपनी पत्नी से इसलिए परेशान हो गया, क्योंकि वह रोज नहाती नहीं है। अब वह पत्नी की इस आदत की वजह से उसे तलाक देने के लिए वुमन प्रोटेक्शन सेल के पास पहुंच गया है। और पत्नी को तलाक देने की ज़िद पर अड़ा है।
दो साल पहले हुई थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अलीगढ़ के चंडौस निवासी युवक का निकाह दो साल पहले ही क्वार्सी की रहने वाली एक युवती से हुआ था। शुरू मे तो दोनों मियां बीवी राजी खुशी रहे और जोड़े को एक बेटा भी हुआ। लेकिन बेटा होने के बाद जैसे जैसे वक़्त बीतता गया वैसे वैसे मियां बीवी मे अनबन रहने लगी। इसके बाद भी दोनों के बीच रिश्तों में सुधार नहीं हुआ और हर रोज दोनों मियां बीवी मे झगड़ा होने लगा इसके बाद पति ने फैसला लिया कि वह अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चहता। और वो उसे तलाक देगा।

“मेरी पत्नी नहाती नहीं है”
अब ये अनोखा मामला वूमेन प्रोटेक्शन सेल तक पहुंच गया, जहां शादी को बचाने के लिए दोनों की काउंसलिंग की जा रही है। और न नहाने वाला खुलासा भी युवक ने काउंसलिंग के दौरान ही किया है। जब काउंसलिंग के दौरान युवक से बीवी को तालाक देने की वजह पूछी गई तो पति ने काउंसलर को बताया की “मेरी पत्नी नहाती नहीं है, मैं उसके नहीं नहाने की आदत से परेशान हूं और उसके साथ नहीं रह सकता, इसलिए मुझे तलाक दिला दिला दिया जाए”. युवक की ये बात सुनकर सभी लोग हैरान रह गए। लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच मध्यस्थता कराकर शादी को टूटने से बचाने के लिए मौका दिया गया है। काउंसलर तलाक की इस अर्जी को किसी हिंसक या गंभीर अपराध के तौर पर नहीं देख रही हैं, इसीलिए कोशिश है कि दोनों के बीच वैचारिक मतभेदों को दूर कर एक साथ रहने के लिए राजी होने का मौका दिया जाए।




