July 17, 2026 8:25 PM

माँ ही करती थी नाबालिग बेटी को शर्मसार, उतरवा देती थी कपड़े जब बोलता था यार, जानिये कैसे हुआ खुलासा…

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला प्रेमी संग वीडियो काल के दौरान छठी क्लास में पढ़ने वाली अपनी बेटी को भी निर्वस्त्र करा देती थी। इतना ही नहीं आरोपित ने छात्रा के कई वीडियो भी रिकार्ड कर लिए और वह महिला के सामने ही उसकी बेटी से अश्लीलता करता रहता था। पता चलने पर व्यक्ति ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी अमित उर्फ अनुज दुबे के खिलाफ थाना कविनगर में छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट व हत्या की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

निजी कंपनी में कार्यरत व्यक्ति के परिवार में पत्नी, बेटा व दो बेटी हैं। उनका कहना है कि दिल्ली के शाहदरा में दुर्गापुरी निवासी अनुज से उनकी पत्नी के लंबे समय से संबंध हैं। इस बारे में बेटे और पड़ोसी ने कुछ समय पूर्व बताया। निगरानी के उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाए। करीब 40 दिन पहले फुटेज से पता चला कि पत्नी अनुज से वीडियो काल करती है। चेक करने पर मोबाइल में बेटी के आपत्तिजनक वीडियो मिले।

पूछताछ करने पर बेटी बोली, पापा आपके जाने के बाद अनुज अंकल आते हैं। वह हत्या की धमकी दे गलत तरीके से छूता है और अश्लील हरकत करता है। वीडियो काल पर मां अंकल के सामने निर्वस्त्र कराती हैं। व्यक्ति ने पत्नी व उसके मायके वालों से बात की तो सभी ने धमकी दी।

मैसेंजर पर काल कर अनुज ने भी कहा कि अपनी व बच्चों की जान बचानी है तो पत्नी को भूल जाओ। 25 अक्टूबर को पत्नी घर छोड़कर चली गई। इसके बाद उन्होंने एफआइआर के लिए आनलाइन आवेदन किया था। कार्रवाई नहीं होने पर अब थाना कविनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करेंगे। छात्रा के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

Related Posts