कासगंज: उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया पर वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, इसी बीच यूपी पुलिस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है. यूपी के कासगंज में खाकी के पद की गरिमा को तार-तार कर देने वाले वीडियो में महिला थाना इंस्पेक्टर के कंधे दबाते हुए एक महिला सिपाही नजर आ रही हैं. कासगंज जिले की महिला थाना अध्यक्ष मनिता साथी महिला पुलिस कर्मी से थाने के अंदर मसाज करा रही हैं. महिला पुलिसकर्मी से अपने कंधों पर मसाज करा रही महिला थाना इंस्पेक्टर का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
#Kasganj : महिला थाना प्रभारी का कॉन्स्टेबल से बॉडी मसाज कराते हुए वीडियो वायरल
महिला थाना में कुर्सी पर बैठ कर महिला सिपाही से करा रहीं बॉडी मसाज
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में मची खलबली@kasganjpolice @Uppolice @dgpup @CMOfficeUP @myogiadityanath pic.twitter.com/M4tWMGBjnT
— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) February 4, 2023
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कासगंज के एसपी सौरभ दीक्षित ने इस पर एक्शन लेते हुए तत्काल ही महिला थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर किया. हालांकि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा, एसपी ने बताया कि यह वीडियो अभी का नहीं गर्मी के समय का है. हालांकि इसे लेकर एसपी ने सीओ को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला थाना प्रभारी मनिता सिंह वर्दी में कुर्सी पर बैठी हैं और थाने में तैनात महिला सिपाही से कंधों की मसाज करा रही हैं.
कासगंज की महिला कोतवाल का शोल्डर मसाज कराते वीडियो वायरल, एसपी कासगंज ने किया लाइन हाज़िर@Uppolice @dgpup @abpganga @ABPNews pic.twitter.com/thXu1lAkec
— Ranjeet Gupta (@greatranjeetg) February 4, 2023
इससे पहले हाल ही में यूपी पुलिस का वर्दी पहने ऑन ड्यूटी शराब पीते देखा गया था. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हरदोई का था, जहां ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा को खुलेआम सड़क किनारे एक दुकान पर शराब का जाम बनाते देखा गया. जब पुलिसकर्मी शख्स को उसका वीडियो बनाते देख लेता है तो शराब के गिलास को साइड में रखकर उसे आंख दिखाकर अपने पास बुलाते नजर आता है. हांलाकि वीडियो के वायरल होते ही हरदोई पुलिस की ओर से इस पर संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश की बात कही गई.

साभार – APB न्यूज़/ News1 India






