July 18, 2026 8:49 PM

भाई की साली से था प्यार, मगर शादी से हो गया इंकार, सिरफिरे ने कर दिया चाकू से वार, जानिए फिर क्या हुआ …  

बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम एकतरफा प्यार में युवक ने अपने ही भाई की साली पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

वसदेवपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की शादी इलाके के ही एक गांव में हुई है। बड़े भाई की ससुराल की वजह से उसके छोटे भाई का अक्सर यहां आना जाना था। इसी बीच उसको अपने भाई की साली से एकतरफा प्यार हो गया। जानकारी होने पर युवती के घरवालों ने युवक के आने पर रोक लगा दी। साथ ही शादी से भी इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित युवक अचानक भाई के ससुराल पहुंच गया। मौका पाकर उसने भाई की साली पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दीपक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

Related Posts