July 17, 2026 8:59 PM

बेजुबान भी जनता है जान की कीमत, वीडियो मे देखिये बंदर ने कैसे बंदर की बचाई जान…

न्यूज़ डेस्क: बंदर कई बार ऐसी रहकतें करते हैं कि देखने वाले दंग रह जाएं. कई बार तो वह इंसानों की नकल ही उतारने लगते हैं. इसीलिए उन्हें इंसानों का पूर्वज भी माना जाता है. आज सोशल मीडिया में हमें एक ऐसा वीडियो मिला जिसे देखकर आपको पक्का यकीन हो जाएगा कि यकीनन इंसान के पूर्व बंदर ही होते हैं. इस वीडियो में रेलवे ट्रैक पर घूम रहे एक बंदर को बिजली का करंट लग गया और वह बेहोश हो गया. लेकिन उसके साथी ने उसकी जान बचा ली. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.

इस वीडियो को अब तक एक लाख 88 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही 14 हजार 500 से ज्यादा लाइक्स और तीन हजार से ज्यादा रिट्वीट मिल चुके हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने लिखा, बिना किसी वजह के उन्हें हमारा पूर्वज नहीं कहा जाता… एक बंदर अपने दोस्त को बिजली के झटके से बचाता है. लगता है दवा में भी डिग्री की है.

देखिये वीडियो

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रेलवे स्टेशन पर एक बंदर ट्रैक पर घूमते हुए किसी तरह से बिजली का करंट लगने से बेहोश हो जाता है. उसके बाद कई बंदर वहां इकट्ठे हो जाते हैं. उनमें से एक बंदर अपने साथी को बचाने की कोशिश करने लगता है. बंदर अपने साथी को किसी इंसान की तरह ही जोर जोर से दबाता है. वह कभी उसे होश में लाने के लिए जमीन पर पटका है तो कभी अपने हाथों से दबाता है तो कभी अपने मुंह से काटकर उसे उठाने की कोशिश करता है. लेकिन बिजली के करंटे से बेहोश हो चुका बंदर होश में नहीं आता.

Related Posts