June 19, 2026 1:27 AM

बड़े भाई को स्कूटी से बांधकर पूरे गांव में घसीटा….वायरल हुई छोटे भाई की बर्बरता का दर्दनाक VIDE, देखें

नागौर nagaur:  राजस्थान के नागौर में  एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया जिसके एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल,  यहां पर एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को जमकर पीटने के बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बड़े भाई को स्कूटी के पीछे बांधकर पूरे गांव में घसीटा।मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, छोटा भाई सरकारी कर्मचारी है और गांव में पंचायत सचिव के तौर पर पदस्थ है. वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वीडियो में दिख रहा है कि गांव के चौक पर मनोहर पुत्र बद्री राम मेघवाल बैठा हुआ है कि इस दौरान उसका छोटा भाई हंसराज मेघवाल मौके पर पहुंच भाई से बहस करने लगता और दोनों के बीच में अचानक हथापाई शुरू हो जाती इतने में वह हंसराज ने अपने बड़े भाई को पहले पीटता फिर उसे जमीन पर पटक रस्सी से अपनी स्कूटी के पीछे बड़े भाई को बांध लेता और गांव की तरफ उसे घसीटते हुए ले जाता  है।   यह पूरा मामला गांव में चौक पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जिसके संज्ञान  पुलिस ने आरोपी छोटे भाई हंसराज को गिरफ्तार कर लिया है।  हालांकि मामले की जांच की जा रही है.

पहले मारी चप्पलें, फिर गले में रस्सी बांधकर घसीटता हुआ ले गया

मामले की जांच कर रही कोतवाली पुलिस ने बताया कि ताऊसर गांव में गुर्जर खेड़ा मोहल्ले का यह पूरा घटनाक्रम है। आरोपी सरकारी स्कूल में शिक्षक है । वह पंचायत सहायक के पद पर तैनात हुआ है । पुलिस ने बताया कि आरोपी हंसराज झगड़ालू प्रवृत्ति का है । दोपहर में उसका भाई गांव के पास चौक में चौपाल पर बैठा हुआ था । छोटे भाई मनोहर को तलाशता हुआ हंसराज वहां पहुंचा । उसने मनोहर को घर जाने के लिए कहा । मनोहर जैसे ही उठने लगा तो हंसराज ने पहले तो उसे चांटा मारा और सड़क पर गिरा दिया। उसके बाद उसके चप्पल से पीटा और फिर उसके गले में कपड़े की रस्सी बांधी इस रस्सी का एक हिस्सा उसने अपने स्कूटर पर बांधा और अपने भाई को घसीटता हुआ ले गया

Related Posts