बक्‍से के अंदर छिपकर बैठे साँप ने डसा था युवती को, घरवाले थे अंजान ! तड़प-तड़पकर निकल गई जान

मऊ: मऊ के च‍िरैयाकोट क्षेत्र के हाफिजपुर गांव में मंगलवार की शाम को एक युवती की सांप के काटने से मौत हो गई। 25 वर्षीय युवती अपने घर में रखे बक्से से कपड़े निकाल रही थी, तभी बक्‍से के अंदर छ‍िपकर बैठे सांप ने उसपर हमला कर द‍िया। हालांक‍ि, युवती को तब कुछ नहीं पता चला।

सांप को देखकर उड़ गए घरवालों के होश

काफी समय बीतने के बाद घर से सांप निकलता देख घरवालों के होश उड़ गए। तब तक युवती की हालत गंभीर हो गई। स्वजन युवती को जनपद की सीमा से सटे बड़हल स्वास्थ केंद्र ले गए। युवती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। स्वाथ्य केंद्र से लौटते समय देर शाम युवती की मौत हो चुकी थी।

झाड़-फूंक के चक्कर चली गई जान

स्वजन की मानें तो युवती को झाड़-फूंक के चक्कर में आजमगढ़ के खरिहानी ले गए। वहां बात नहीं बनी तो देर रात उसे घर ले आए। कुछ लोगों की राय पर युवती को गाजीपुर में अमवा की सती माई ले गए। यहां भी कोई बात नहीं बनी। इस पर स्वजन थक हार कर बुधवार सुबह उसे घर ले आए। इसके बाद गांव में मातम छा गया।

Related Posts