July 17, 2026 6:25 PM

प्राइवेट पार्ट में बम फंसाकर अस्पताल पहुंचा शख्स, इलाज से पहले डॉक्टर्स ने बुलाई बम डिफ्यूज करने वाली टीम, पढ़िये आगे क्या हुआ…

न्यूज़ डेस्क: हादसा कभी भी कहीं भी हो सकता है. हादसों पर किसी का कोई कंट्रोल नहीं है. कई बार ऐसे हादसे हो जाते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं. हाल ही में एक बेहद अजीबोगरीब हादसे का शिकार हुए शख्स की स्टोरी ने लोगों को हैरान कर दिया. इंग्लैंड में रहने वाले एक शख्स के प्राइवेट पार्ट में खतरनाक बम फंस गया (Explosive Stuck In Man Rectum). जब शख्स अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टर्स भी हैरान रह गए. निकाला गया बम वर्ल्ड वॉर 2 (Second World War) का बताया जा रहा है. उसे तुरंत डिफ्यूज किया गया..

घटना 2 दिसंबर का बताया जा रहा है. शख्स को जैसे ही अस्पताल में एडमिट किया गया सबके होश उड़ गए. एडमिट हुआ शख्स मिलिट्री सदस्य था. घर की सफाई के दौरान शख्स के घर में रखे गए इस बम पर शख्स गिर गया. बम खड़ा करके रखा हुआ था. जिसकी वजह से ये सीधे शख्स के प्राइवेट पार्ट के अंदर घुस गया. दर्द से चीखते शख्स को तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहां उसकी कंडीशन देख बम डिफ्यूज करने वाली टीम को बुलाया गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, निकाला गया बम रॉयल आर्टिलरी द्वारा सेकंड वर्ल्ड वार में इस्तेमाल किया गया था. बाद में इसे नॉर्थ अफ्रीका में ब्रिटिश टैंक्स ने भी इस्तेमाल किया था. ये करीब 57 mm गोलाकार और 170 mm लंबे होते थे. द सन को मिली जानकारी के मुताबिक, सफाई के दौरान शख्स को ये सेल इसे किनारे में खड़ा करके रख दिया था. लेकिन तभी उसका पैर फिसल गया और ये सीधे इसके ऊपर ही गिर गया.

जब शख्स अस्पताल आया तब डॉक्टर्स फंसी चीज को देखकर घबरा गए. उन्होंने तुरंत कंफर्म करने के लिए बम निरोधी दस्ते को बुलाया. बाद में लोकल पुलिस भी अस्पताल पहुंची. निकाले गए विस्फोटक को तुरंत डिफ्यूज किया गया. शख्स को इस घटना के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया कि शख्स को रिकवर करने में अभी कुछ समय लगेगा. हालांकि, ये मामला जैसे ही मीडिया में आया, वायरल हो गया.

Related Posts