May 15, 2026 1:53 PM

प्रशांत किशोर ने बताया कैसे हारेगी भाजपा ? आप भी जानिये…

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके का कहना है कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कोई तीसरा या चौथा मोर्चा मात नहीं दे सकता, यदि भाजपा को हराना है, तो ऐसा करिश्मा केवल दूसरा मोर्चा ही कर सकता है। इसलिए भाजपा को मात देने के लिए दूसरे मोर्चे को मजबूती से उभरना होगा।

प्रशांत किशोर ने एक न्यूज चैनल को दिए गए साक्षात्कार में प्रशांत किशोर ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को हराना है तो इसके लिए दूसरे मोर्चे को मजबूती से उभरना होगा। जब प्रशांत किशोर से पुछा गया कि क्या वह पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे के रूप में उभरने में सहयता कर रहे हैं ?

इसके जवाब में PK ने कहा कि, ‘मैंने कभी नहीं माना कि भारत में कोई तीसरा या चौथा फ्रंट चुनाव जीत सकता है। यदि हम भाजपा को पहला मोर्चा मानें, तो उन्हें मात देने के लिए दूसरा मोर्चा होना चाहिए। यदि कोई पार्टी भाजपा को हराना चाहती है, तो उन्हें दूसरे मोर्चे के तरु पर मजबूती से उभरना होगा, तभी बात बनेगी।’ प्रशांत किशोर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे कांग्रेस को दूसरा मोर्चा नहीं मानते। उनकी नजर में कांग्रेस पार्टी केवल देश की दूसरी बड़ी पार्टी है।

Related Posts