March 17, 2026 10:14 PM

पेटदर्द होने पर डॉक्टर ने किया ऑपरेशन, अंदर से निकला खीरा, मरीज के जवाब से डॉक्टर हैरान

न्यूज़ डेस्क: कभी-कभी लोग कुछ ऊट-पटांग चीजें खा-पी लेते हैं और फिर बाद में डॉक्टर के पास जाकर परेशान होते हैं. कुछ ऐसा ही एक मामला कोलम्बिया के बारानोआ में देखने को मिला. यहां के रहने वाले एक शख्स के पेट में अचानक भयंकर पेटदर्द हुआ और फिर जैसे ही वह डॉक्टर के पास गया तो उन्होंने एक्स-रे करवाया. डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन के लिए कहा. जैसे ही डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया तो उन्हें तब झटका दिया, जब उन्होंने देखा कि पेट के अंदर एक बड़े आकार का खीरा था. जब डॉक्टरों ने उससे पूछा कि यह पेट में कैसे आया तो उसने बताया कि हो सकता है कि यह उसके अंदर ही बढ़ रहा था.

पेटदर्द होने पर डॉक्टर ने किया बड़ा ऑपरेशन

मालूम हो कि 40 वर्षीय एक मरीज दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल गया था. उन्होंने कहा कि वह ठीक ढंग से चल नहीं पा रहा है लेकिन उसे वजह की जानकारी चाहिए. जब मेडिक्स ने टेस्ट किया, तो उन्हें एक्स-रे के माध्यम से उसके मलाशय में एक बड़ी चीज फंसी हुई मिली. डॉक्टरों ने उस चीज को निकालने के लिए उसे बेहोश किया, लेकिन पता चला कि यह एक खीरा था. सर्जरी के बाद शख्स ने डॉक्टरों से कहा कि उसे नहीं पता कि खीरा उसके शरीर के अंदर कैसे फंस गया. उसने दावा किया कि खीरे के बीज से खीरा उनके पाचन तंत्र के अंदर विकसित हो सकता है क्योंकि वह बहुत सारे खीरे खाता है.

डॉक्टर उसके बकवास थ्योरी में नहीं आए

डॉक्टर उसकी बकवास थ्योरी के बहकावे में नहीं आए और उसे घर वापस भेज दिया. कुछ ऐसी ही एक और घटना हुई थी. वेनेजुएला के एक व्यक्ति के पीछे एक बीयर की बोतल फंस गई थी, जिसके बाद आपातकालीन सर्जरी की गई. 79 वर्षीय अनाम व्यक्ति ने दावा किया कि बोतल को चोरों द्वारा उसके पीछे डाल दिया गया था, जिसने उसके घर को लूटने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि तीन लोग उनके घर में घुस गए और कोई कीमती सामान नहीं मिलने पर गुस्सा हो गए. एक्स-रे स्कैन में उसके पीछे फंसी हुई बोतल नजर आई. उसकी इमरजेंसी सर्जरी हुई थी.

साभार – By Zee News via Dailyhunt

Related Posts