July 18, 2026 10:42 PM

पुलिस के सामने छलका पीड़िता का दर्द, बोली – बच्चा नहीं हुआ तो सास कमरे मे भेजती थी पराया मर्द…

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक महिला के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वाले बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपनी ससुराल वालों पर अस्मत लूटने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के दो साल में बच्चा नहीं हुआ तो ससुराल में ताने मारते हैं। सास कमरे में बंद कर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाती है। शारीरिक शोषण से परेशान होकर विवाहिता ने बुधवार को लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक कॉलोनी निवासी 23 साल की महिला की शादी दो साल पहले हापुड़ रोड स्थित युवक से हुई थी। शादी के दो साल में महिला को बच्चा नहीं हुआ। महिला ने बताया कि ससुराल वाले पिछले एक साल से ताने मारकर उत्पीड़न कर रहे हैं। कमरे में बंधक बनाकर बेहरमी से मारपीट करते हैं। पति, देवर, जेठ और ननदोई कमरे में बंद कर शारीरिक शोषण करते हैं। विरोध करने पर पूरे दिन कमरे में बंधक बनाकर रखते हैं। महिला ने बताया कि ससुराल में सभी गलत नजर रखकर परेशान करते हैं।

महिला ने बताया कि एक सप्ताह पहले पति घर पर नहीं था। सास ने कमरे में अपने दामाद को भेजकर बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। पीड़िता का कहना है कि सास ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बंधन मुक्त कराया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि महिला ने शिकायत की है। संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं।

Related Posts