July 19, 2026 12:53 AM

पाकिस्तान के पीएम की तीसरी बीवी ने भी छोड़ा साथ, करती है जिन्नों से बात, टेंशन मे इमरान…

न्यूज़ डेस्क : पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का घर फिर से टूटने वाला है। मुश्किल समय में उनकी तीसरी बीवी भी उन्हें छोड़कर चलीं गईं हैं। पाकिस्तान से आ रही रिपोर्टस के मुताबिक खान की तीसरी बीवी बुशरा ने इमरान खान का घर छोड़ दिया है। वो इस्लामाबाद के घर को छोड़ कर लाहौर चलीं गईं हैं। अब वो अपनी दोस्त सानिया शाह के सथ रही हैं। पत्नी को घर छोड़कर जाने के बाद इमरान खान ने अपने घर का सारा स्टाफ बदल दिया है। इमरान खान ने घर के माली, कुक और ड्राइवर को भी बदल दिया है।

बुशरा से की थी तीसरी शादी

रंगीन मिजाज के इमारान खान ने पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ की थी। उनके दो बेटे हैं। इसके बाद इमरान खान ने बीबीसी की पत्रकार रेहम खान के साथ सगाई की। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला। मात्र 8 महीने में ही दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद इमरान खान के साथ बुशरा मानेका का नाम जोड़ा गया। तीसरी पत्नी बुशरा हैं। बुशरा के पहली शादी से पांच बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बुशरा जादू टोना करती हैं। इमरान खान की तीसरी बेगम खुद को ‘आध्यात्मिक हीलर’ बताती हैं। इमरान खान से शादी के बाद बुशरा बीबी ने उनकी पार्टी पीटीआई पर एक तरह से कब्‍जा सा जमा लिया है।

क्यों हुआ झगड़ा

बता दें कि कुछ समय पहले इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की महिला सांसद उज्मा कारदार का एक ऑडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। उज्मा को इसमें कहते सुना गया कि पाकिस्तान को पीएम इमरान की पत्नी बुशरा बीबी चला रही हैं और वे अपनी पत्नी से बिना पूछे कोई काम नहीं कर सकते। बुशरा बीबी इमरान खान का चेहरा पढ़ लेती हैं। बुशरा जिन्नों से बात करने वाली महिला हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान और बुशरा में पिछले कई महीनों से खटपट चल रही है। पिछले साल अक्टूबर में खबर आई थी कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुशरा के पूर्व पत्ति ने बुशरा की सहायता से कई ठेके लिए। इस मामले की शिकायत इमरान खान तक पहुंची, जिसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा।

Related Posts