न्यूज़ डेस्क : एक महिला ने अपने पति की हरकतों से परेशान होकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. महिला का कहना है कि पति हर वक्त सेक्स की डिमांड करता है, जिसकी वजह से उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दोनों की शादी को 14 साल हो चुके हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं. नाइजीरिया में रहने वाली महिला ने गुहार लगाते हुए कहा है कि उसे तलाक चाहिए, वरना पति की ज्यादा सेक्स की आदत उसकी जान ले लेगी.

शराब पीकर मारपीट का भी आरोप
‘प्रीमियम टाइम्स नाइजीरिया’ के मुताबिक, महिला का नाम ओलमिड लवाल है. उसने अपने पति के खिलाफ 7 जनवरी को अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है. याचिकाकर्ता महिला के पति का नाम सहीद लवाल है. महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ बहुत ज्यादा सेक्स करता है, इस कारण उसे तलाक चाहिए. महिला ने यह भी कहा कि पति शराब पीकर मारपीट भी करता है.
‘नशे में करता है जबरदस्ती’
महिला ने अदालत को बताया कि उसकी शादी को 14 साल बीत चुके हैं, लेकिन पति में मानवता नाम की चीज नहीं है. वो हमेशा शराब पीता रहता है और नशे में उसके साथ जबरदस्ती करता है. इस सबसे वह परेशान हो चुकी है और अब पति से अलग होना चाहती है. पीड़िता ने कोर्ट से अपील की है कि उसके पति को उसके फ्लैट पर आने पर रोका जाए.
बचाव में पति ने कही ये बात
महिला ने कोर्ट के सामने ये भी कहा कि आरोपी पति उसको खर्चा भी नहीं देता है. वहीं, पेशे से फैशन डिजायनर आरोपी पति सहीद लवाल ने अपने बचाव में कहा कि अब उसने शराब पीना छोड़ दिया है, वो अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए तैयार है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई फिलहाल 1 मार्च तक के लिए टाल दी है और कपल से शांति बनाए रखने को कहा है.




