नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1990 बैच के 27 आईएएस अधिकारियों को केंद्र में सचिव या सचिव के समकक्ष पदों पर मनोनीत करने के लिए पैनल में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की ओर से जारी की गई सूची में बिहार, झारखंड, केरल, असम-मेघालय, गुजरात, महाराष्ट्र समेत अन्य कैडर के 27 अधिकारियों के नाम हैं। इन्हें केंद्र में सचिव या सचिव के समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए पैनल में शामिल करने की मंजूरी दी गई है।

सचिव स्तर के अधिकारियों के नाम :
- पंकज जैन (AM)
- सैयदेन अब्बासी (AM)
- संजय कुमार (BH)
- कमल दयानी (GJ)
- मुख़्मीत सिंह (JH)
- एसकेजी रहाते (JH)
- राजकुमार गोयल (JK)
- अखिलेश कुमार शर्मा (KL)
- गनजी कमला वी राव (KL)
- सारदा जी मुरलीधरन (KL)
- अतुल कुमार तिवारी (KN)
- मीता आर लोचन (MH)
- के मोजेज चालाई (MN)
- अलका उपाध्याय (MP)
- आरती आहूजा (OR)
- मनोज आहूजा (OR)
- अनिरुद्ध तिवारी (PB)
- संजय मल्होत्रा (RJ)
- दीपक कुमार (UP)
- नितिन रमेश गोकर्ण (UP)
- अरुण बरोका (UT)
- भूपिंदर सिंह (UT)
- विवेक भारद्वाज (WB)
- विवेक कुमार (WB)
सचिव समकक्ष स्तर के अधिकारियों के नाम :
- रवि शंकर प्रसाद (AM)
- विजॉय कुमार सिंह (PB)
- अर्चना अग्रवाल (UP)





