June 19, 2026 12:36 AM

डॉक्टर का दावा : मैं मरकर हुईं ज़िंदा, बोलीं –“देखा है कैसा दिखता है स्वर्ग”

न्यूज़ डेस्क : मौत के बाद इंसान का क्या होता है यह इस दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य है. दोबारा जन्म को लेकर कई धारणाएं और कथाएं हैं लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है. अब एक डॉक्टर ने दावा किया है कि वह मरकर दोबारा जिंदा हो गई है. डॉक्टर लिंडा क्रैमर का यह भी कहना है कि उन्होंने देखा है कि मौत के बाद क्या होता है और स्वर्ग कैसे दिखता है.

डॉक्टर लिंडा क्रैमर का कहना है कि वह मरने के बाद पांच साल तक स्वर्ग में रहीं और फिर लौट आई हैं. उनका कहना है कि 6 मई 2001 को उनकी मौत हुई और शवयात्रा निकाली गई. इसके बीच में ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लिंडा का दावा है कि जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो उनकी आत्मा स्वर्ग पहुंच गई.

स्वर्ग में क्या-क्या देखने का दावा?

लिंडा का कहना है कि उन्होंने अपनी मौत के 14 मिनट बाद एवरेस्ट से भी ऊंचे-ऊंचे पहड़ा देखे. उनका कहना है कि इन पहाड़ों की ऊंचाई कई हजार गुना ज्यादा रही होगी. उनके मुताबिक, स्वर्ग में झील भी थी, लोग भी थे और वह उनसे बातें भी कर रही थी. लिंडा का कहना है कि इतने समय में ही उन्हें लगा कि वह जैसे पांच साल तक स्वर्ग में रहकर आई हों.

आपको बता दें कि ऐसे दावे पहले भी कई बार किए गए हैं लेकिन किसी में कोई सच्चाई नहीं मिली है. विज्ञान की मानें तो इस तरह के अनुभव इंसान के शरीर की मल्टीसेंसरी इंटीग्रेशन में गड़बड़ी की वजह से होते हैं. लोगों को मौत का डर लगता है तो वे अजीब-अजीब सपना देखते हैं और उसे ही सच मानने लगते हैं.

Related Posts