January 24, 2026 3:19 AM

जितनी तेजी से चल रहा है काम, वो दिन दूर नहीं जब नजीबाबाद से हरिद्वार पहुँचने मे लगेंगे 40 मिनट…

बिजनौर : सिर्फ 40 मिनट में नजीबाबाद से हरिद्वार की दूर तय होगी, अब दस महीने का इंतजार बाकी रह गया है। दरअसल जुलाई 2022 तक हाईवे को फोरलेन में तब्दील करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। 24 छोटे-बड़े ब्रिज का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। नजीबाबाद से काशीपुर तक नेशनल हाईवे 74 को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। नजीबाबाद से काशीपुर तक निर्माण पूरा हो चुका है। हालांकि तीन बाईपास पंद्रह दिनों में खोल दिए जाएंगे। उधर, नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच निर्माण अब गति पकड़ेगा। बरसात के चलते निर्माण की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। हालांकि बरसात में भी पुलों के निर्माण में तेजी दिखाई दी। इस हाईवे पर नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच केवल 50 किमी की दूरी में ही 24 छोटे और बड़े ब्रिज का निर्माण चल रहा है। सभी नदियों पर पुल बन रहे हैं। दो हजार करोड़ रुपये की लागत इस परियोजना पर आनी है।


इस हाईवे की स्पीड 100 किमी प्रतिघंटा होगी। इसी लिहाज से इसे डिजाइन किया गया है। हल्का मोड़ आने पर भी स्पीड को कम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में नजीबाबाद से हरिद्वार तक सिर्फ 40 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। उधर, अधिकारी जुलाई 2022 तक इसके निर्माण पूरा होने का दावा कर रहे हैं। यानि दस महीने का इंतजार बाकी रह गया है।

बरसात बीत चुकी है, अब निर्माण तेज गति से होगा। करीब दस महीनों से फोरलेन बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। पुलों का निर्माण भी गार्डर लेवल तक पहुंच चुका हैं।

बीपी पाठक, परियोजना निदेशक एनएचएआई

हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर सबसे लंबा पुल हरिद्वार में चंडीघाट पर बनाया जा रहा है। इसके पिलर खड़े हो चुके हैं। 1.25 किमी लंबे इस पुल का फोटो ट्वीट करते हुए केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने काफी अहम बताया था । हरिद्वार को मुरादाबाद, लखनऊ और नैनीताल से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण हाईवे अपने ट्वीट में बताया है।

निर्भीक खबर के लिए संजय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट 

प्रभारी: पश्चिमी उत्तरप्रदेश 

Related Posts