September 21, 2026 8:37 AM

जान देने को पुल की रेलिंग पर बैठी थी युवती, बातों मे उलझाकर बचा ली युवक ने जान देखिये वीडियो…

प्रयागराज: प्रयागराज में नैनी नए पुल की रेलिंग पर चढ़कर यमुना में कूदने जा रही युवती का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। युवती धमकी दे रही थी कि अगर कोई नजदीक आया तो वह कूद जाएगी। यह देखकर कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लोग दूर खड़े होकर वीडियो बनाकर उसे शेयर कर रहे थे। इसी दौरान लोगों ने उसे बातों में भी उलझाए रखा और नीचे उतरने की अपील करते रहे। इसी बीच अचानक एक युवक तेजी से पीछे से आया और युवती को पकड़कर रेलिंग से नीचे खींच लिया। नीचे आने के बाद भी युवती जान देने पर अड़ी रही।

इसी बीच लोगों की सूचना पर कीडगंज पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवती की काउंसिलिंग के बाद उसकी मां को सौंप दिया। कीडगंज पुलिस ने बताया कि मामला 29 मई का है। कीडगंज की रहने वाली रोशनी तीन बहनें हैं। एक बहन से उसका विवाद हुआ था। गुस्से में आकर वह नैनी नए यमुना पुल से कूदकर जान देने गई थी।

Related Posts