July 19, 2026 12:53 AM

चाट वाले ने प्याज़ नहीं दी तो लड़की ने पलट दिया ठेला, देखिये लेडी डॉन का कारनामा वीडियो मे हो गया रिकार्ड…

नई दिल्ली:   सोशल मीडिया आज के दौर में एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जहां हर चीज़ कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाती है। ऐसे ही एक लड़की की बदतमीज़ी का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में लड़की को कचौड़ी खाते वक्त दुकानदार के साथ बहस करते और फिर उसकी साइकिल पर लात मारकर सारा सामान गिराते देखा जा सकता है।

वीडियो में लड़की को दुकानदार के साथ प्याज की मांग करते देखा जा सकता है, जब दुकानदार कहता है कि प्याज खत्म हो गए तो वह उस पर भड़क जाती है और दुकानदार के साथ गलत शब्दों का इस्तेमाल करने लगती है। इसके अलावा पार्क में मौजूद लोग जब लड़की को शांत कराने वहां जाते हैं तो वह उनके साथ भी बदतमीजी करने लगती है। इसी बीच लड़की अपना आपा खो बैठती है और दुकानदार की साइकिल पर लात मार देती है, जिससे साइकिल पर दुकानदार का सारा सामान जमीन पर गिरकर बिखर जाता है, इतना ही नहीं बहस के बीच लड़की गरीब दुकानदार के मुंह पर चांटा भी मार देती है।

https://twitter.com/i/status/1457190772550213641

इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। और यूजर्स लड़की को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं. वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स दुकानदार का समर्थन करते दिख रहे हैं।

 

Related Posts